फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्राण-प्रतिष्ठा को दिवाली की तरह मनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा अभियान समिति से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को जगह-जगह अयोध्या से पूजित कलश का वितरण किया। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया। लोगों को निमंत्रण देकर आमंत्रित भी किया। राममंदिर के चित्र भी भेंट किए। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विनोद रावत ने बताया कि दुर्गा मंदिर कॉलोनी, बसंतपुर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को पूजित कलश भेंट किए गए। उन्होंने बताया कि आगामी 22 दिसंबर को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन शहर के मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। लाइव कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीम पर दिखाए जाने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की संयोजिका रीना वर्मा, अरविंद, सरोज यादव, रितु शर्मा, अजय यादव, विशाल साहू, पवित्रा आले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें