फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों में धामी सरकार की महिला मंत्री: महिलाओं को गेहूं काटते देख दरांती लेकर खेत में उतरीं, ट्रैक्टर पर बैठ लिया जायजा, देखें तस्वीरें

Thu, 28 Apr 2022 02:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
ग्राम केदारावाला जाते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य खेत में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं के पास पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने दरांती लेकर महिलाओं के साथ गेहूं काटना शुरू कर दिया। मंत्री ने फसल काटने वाली महिलाओं से उनकी दिनचर्या को लेकर बात की और उन्हें सम्मानित किया। 

केदारवाला गांव के जंगल से गुजरते समय प्रदेश की खाद्य, महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने खेतों में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं को देखकर अपने काफिले को रुकवा लिया। इस दौरान मंत्री कार से उतरकर महिलाओं के पास पहुंचीं और उनसे खेती की कटाई के बारे में बात करने लगीं।

इसी बीच मंत्री ने एक महिला से दरांती लेकर गेहूं काटना शुरू कर दिया। उधर, मंत्री के खेत में मौजूद होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने ग्राम प्रधान तब्बसुम इमरान से ट्रैक्टर व थ्रेशर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं बेहद मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खेतों में काम कर रही महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन

3 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विकासनगर स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करके अनाज की आवक के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी व खाद्य विभाग की एसएमओ रंजना राजपूत ने मंत्री को खरीद संबंधी जानकारी दी।

4 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंत्री ने नगर स्थित एफसीआई के गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी राशन के रखरखाव की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...खौफनाक: प्रेमी के साथ ऐसे हाल में थी महिला, देखकर पति का खौल गया खून, आरोपी ने शव के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार हैरान
विज्ञापन

5 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खरीद केंद्र पर कम मात्रा में गेहूं की आवक के बारे में भी अधिकारियों से बात की। इसके साथ ही खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए हर आवश्यक इंतजाम किए जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

6 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने  कहा कि सरकार का मकसद किसानों को लाभ पहुंचाने का है, इसीलिए प्रदेश में एक अप्रैल से ही खरीद केंद्र खोल दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
कहा कि यदि किसानों को बाहर अच्छा मूल्य मिल रहा है तो इससे बेहतर कोई बात नहीं है। सरकारी खरीद केंद्र किसानों की सुविधा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश खरीद के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें