फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में भाजपा की जीत पर थिरके कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य कर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। मंत्री ने कहा नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।



गांधी चौक पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ढोल-दमाऊ की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके। कहा कि एनडीए की पूर्ण बहुत की सरकार बनने जा रही है। मोदी ने देश के विकास के लिए जो संकल्प लिया है वो आने वाले पांच सालों में पूरा होगा और देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी कानून, सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून के खिलाफ जो अभियान चलाया गया उसका लाभ पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव में मिला है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, अशोक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, सतीश ढौडियाल, अनिता सक्सेना, अमित भटट, मुकेश धनाई, मोहन राणा, मदन मोहन शर्मा, नमिता कुमाईं, सुषमा रावत, पुष्पा पुंडीर, नर्मदा नेगी, अनंत प्रकाश, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें