भाजपा अपने मंत्री के पक्ष में आई
सत्ताधारी भाजपा इस पूरे प्रकरण में अपने मंत्री के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि, सबका काम जनता की सेवा है। जनता से चुना जो प्रतिनिधि होता है, उसके पास बड़ी जिम्मेदारी होती है। जनता के प्रति वह जवाबदेह होता है। इसलिए किसी भी अधिकारी को जनप्रतिनिधि की बात का सम्मान करना चाहिए। हर हाल में करना चाहिए। किसी प्रकार की जनसमस्या के लिए अगर जनप्रतिनिधि बोलता है तो निश्चित तौर से ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि दोनों जनसेवक हैं। उनकी जिम्मेदारी गरिमा के अनुरूप हो, इसका सबको पालन करना चाहिए।
ये भी पढे़ं...दर्द में दून: नदी के दूसरे छोर से अपने घरों को निहार रहे लोग, भगवान से कर रहे सुरक्षित रखने की प्रार्थना
कांग्रेस ने कहा- मंत्री का रवैया गलत
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वीडियो देखकर साफ है कि मंत्री गणेश जोशी का बातचीत करने का रवैया गलत है। एक जनप्रतिनिधि को मर्यादा में रहकर अपनी बात कहनी चाहिए। अगर सरकार के मंत्री ये बात कह रहे हैं कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं तो इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार किस तरीके से चल रही है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के कई नेता, विधायक, मंत्री अधिकारियों के फोन न उठाने पर नाराजगी जगजाहिर करते रहे हैं।