फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर बिफरे कैबिनेट मंत्री, अफसरों को फटकारा

Thu, 23 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dinesh agarwal
विज्ञापन
देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर की निर्माण सामग्री से नालियां चोक होने पर खफा कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पीडब्लूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। बृहस्पतिवार को क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने डीएम को लापरवाह अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आईएसबीटी के समीप सड़क किनारे बनी नालियां चोक होने से बुधवार को बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में जलभराव हो गया था। सड़क किनारे बने नाले को स्लैब से ढकने से कूड़ा वहीं फंस गया और गंदगी के साथ सारा पानी सड़क पर जमा हो गया।

सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक दिनेश अग्रवाल ने आईएसबीटी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण की कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों को सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भराने और नालियां साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता को सात दिन के भीतर ध्वस्त हो चुकी सड़क का समतलीकरण करवाने और चोक नालों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में काम नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम सदर स्वाति भदौरिया को दो दिन बाद क्षेत्र का दौरा करने और आदेशों का पालन नहीं होने की दशा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर हरिप्रसाद भट्ट, रमेश कुमार, हरेंद्र गुसाईं, राजेश मित्तल, अहसान, माजिद, पियूष गौड़, विरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह बग्गा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें