अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर नवीन दायित्व पर हार्दिक बधाई दी।
मंत्री आर्या ने भेंट के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार व उत्तराखंड की प्रगति में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा विकासवादी राजनीति करती है, जहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी में उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी। वर्ष 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी।