फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक आज: महत्वपूर्ण फैसलों पर लगेगी मुहर

Thu, 05 Jun 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर कैबिनेट की बैठक राजधानी देहरादून से बाहर होने जा रही है। हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगनी है। प्रदेश के लिए तीसरा मौका होगा जब कैबिनेट के सहयोगी देहरादून स्थित सचिवालय या मुख्यमंत्री आवास से इतर कहीं और बैठकर फैसला लेंगे।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना के चलते कैबिनेट की बैठक में लोकलुभावन फैसलों की घोषणा तो शायद न हो लेकिन हाल में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।
विज्ञापन

अनुपूरक बजट पर फैसला होने की संभावना

अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में दोहपर साढ़े बारह बजे होने वाली इस बैठक में कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों से संबंधित कुछ स्थानीय घोषणाएं हो सकती हैं। देर रात तक कैबिनेट का एजेंडा किसी भी मंत्री के पास नहीं पहुंचा था।

शहरी विकास विभाग के तहत निदेशालय का ढांचा तैयार करने संबंधित फैसला भी कैबिनेट में लिया जा सकता है। गैरसैंण में होने जा रहे विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर अनुमोदन हो सकता है।

दरअसल वर्ष 2014-15 के बजट अभिभाषण में मुख्यमंत्री ने जो नई घोषणाएं की गई थी, उसके लिए बजट की व्यवस्था होनी है। विभागों की ओर से ऐसी योजनाओं पर कितना खर्च होना है इस पर कैबिनेट में फैसला होना है।

पहाड़ी इलाकों के ल‌िए सस्ती हवाई सेवा

पिथौरागढ़ के दारमा, व्यास और मुनस्यारी के लिए सस्ती हवाई सेवा शुरू की जानी है। नागरिक उड्डयन विभाग व्यास घाटी के लिए धारचूला से गुंजी तक, दारमा घाटी के लिए धारचूला से मर्तोली तक और चौदास घाटी के लिए धारचूला से मर्तोली तक और चौदास घाटी के लिए धारचूला से चौदास तक हवाई सेवा शुरू करेगा।

ये सेवाएं निश्चित तिथि में महीने में दो बार चलाई जाएंगी। इन गांवों में छह माह के लिए माइग्रेटेट आबादी रहती है। गांव में पहुंचने के लिए पैदल मार्ग से 2-3 दिन का समय लगता है।

डॉक्टरों की रोस्टर तैनाती पर लगेगी मुहर

कैबिनेट में सुदूर गांवों तक डॉक्टरों की तैनाती एक-एक महीने के लिए रोस्टर के आधार पर करने के फैसले पर भी मुहर लग सकती है।

फार्मेसिस्ट और दवाओं के साथ डाक्टरों को एयर लिफ्ट कर ले जाया जाएगा। एक महीने बाद इन डाक्टरों को एयर लिफ्ट कर वापस लाया जाएगा। फिर रोस्टर के अनुसार अन्य डाक्टर जाएंगे।

इन डाक्टरों की तैनाती व्यास घाटी के छियालेक, दारमा घाटी के बालिंग और मुनस्यारी घाटी के मार्तोली में की जाएगी।
विज्ञापन

बहुगुणा और निशंक ने भी की थी कैबिनेट

हरीश रावत से पहले मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और रमेश पोखरियाल निशंक ने भी कैबिनेट की दो बैठकें देहरादून से बाहर की हैं। विजय बहुगुणा ने 3 नवम्बर 2012 को गैरसैंण में कैबिनेट की बुलाई थी।

ब्लॉक के भवन में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। इसी प्रकार निशंक ने अपने कार्यालय में कैबिनेट की तर्ज पर एक बैठक हर की पैड़ी (हरिद्वार) में की थी।

जनता के बीच खुले में हुई बैठक बिना किसी एजेंडे के हुई थी। जिसमें कुंभ मेला में सरकार की ओर से किए गए बेहतर इंतजामों पर चर्चा भर हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें