फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर मंडराते 'खतरे' को अब दूर करेगी सरकार

Fri, 07 Mar 2014 09:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में बुधवार की सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में कुछ अन्य फैसले भी हुए थे।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात

जिन फैसलों की जानकारी गुरुवार को मिली। उसे कैबिनेट ने लिया कि नहीं इसे लेकर चर्चा गरम है। फैसले के मुताबिक लोगों के घरों के ऊपर से जाने वाली एलटी लाइनों को सरकार द्वारा अब अपने खर्चे पर हटाया जाएगा।
Trending Videos

थानों में महिला हेल्प लाइन होगी ऑन लाइन

हर जिले के थानों में महिला हेल्प लाइन को ऑन लाइन किया जाएगा। वर्ग-4 की जमीनों का वर्ष 2000 के सर्किल रेट के आधार पर नियमितीकरण किया जाएगा।

पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज

धोबी (कसार) जाति के लोगों को सरकारी नहरों में कपड़े धोने का अधिकार दिया गया है और इनके लिए कपड़े धोने के घाट भी इन नहरों पर बनाये जाएंगे।
विज्ञापन

ऋण पर पचास प्रतिशत बैंक गारंटी

निजी चीनी मिलों द्वारा राज्य के गन्ना किसानों का भुगतान शीघ्रता से किये जाने के लिए इन चीनी मिलों द्वारा बैंकों से लिये जाने वाले ऋण पर पचास प्रतिशत बैंक गारंटी राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

वहीं आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों के लिए केन्द्र पोषित योजना के अन्तर्गत सिंचाई विभाग को 250 करोड़ रुपए भुगतान करने का निर्णय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें