इन शहरों की हवाई सेवा के तैयार हो रहे प्रस्ताव
सी रविशंकर ने बताया, अमृतसर, वाराणसी और अयोध्या की हवाई सेवा उत्तराखंड से शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है। बताया, पिथौरागढ़-गाजियाबाद की हवाई सेवा को अब दिल्ली से शुरू करने की भी मांग उठ रही है, जिस पर विचार किया जा रहा है। भविष्य में जरूरत के हिसाब से अन्य राज्यों की हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
जौलीग्रांट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होंगी
इस योजना के तहत दुबई, काठमांडू समेत विभिन्न देशों की उड़ानें भी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शुरू की जाएंगी। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कस्टम का ऑफिस खुलवाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
उच्च स्तरीय समिति ये काम करेगी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखंड यूएसीएस कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें नागरिक उड्डयन के सचिव संयोजक होंगे। इसमें सचिव वित्त, सीईओ यूकाडा बतौर सदस्य होंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक या हवाईअड्डा निदेशक के अलावा अन्य आमंत्रित सदस्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह समिति विमानों के साथ सीटों के प्रतिशत का निर्धारण करेगी, जिस पर सरकारी सहायता मिलेगी। किस मार्ग पर कितनी उड़ानें, कितनी समयावधि में होंगी, ये भी तय करेगी। चयनित ऑपरेटरों के संचालन की निगरानी करेगी। शिकायतों का समाधान करेगी। निविदा का प्रकाशन और बोलियों की जांच व मूल्यांकन का काम भी यह समिति ही करेगी।