फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 35 नगर निकायों के सीमा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 07 Sep 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक में रिकार्ड 55 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें 50 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें 35 प्रस्ताव अकेले स्थानीय निकायों के विस्तार से जुड़े थे। निकाय चुनावों के ठीक पहले हुए इस विस्तार को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में पूर्वाह्न 11 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। स्थानीय निकायों के विस्तार से जुड़े अहम प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई है। इसमें 35 निकायों के सीमा विस्तार को मंजूरी दी गई है, जिसमें तीन नगर निगम, 22 नगर पालिका और 10 नगर पंचायतें शामिल हैं। 

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड आवास नीति-2017 को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वहीं डीजल पर उत्तर प्रदेश के समान वैट की दर आरोपित करने पर भी सहमति बन गई है। इससे डीजल लगभग 52 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता होगा।
विज्ञापन

सीमा विस्तार-निकायों में शामिल होने वाले प्रस्तावित क्षेत्र

सीमा विस्तार-निकायों में शामिल होने वाले प्रस्तावित क्षेत्र

नगर पालिका परिषद, बडकोट
चकगांव, छटांगा, कुष्णा मध्य सरूखेत

नगर पालिका परिषद, विकासनगर
रसुलपूर, बाबूगढ़   

नगर पालिका परिषद-नरेंद्रनगर
महा आनंदा का समस्त क्षेत्र

नगर पालिका परिषद-सितारगंज
पंडरी

नगर पालिका परिषद-टनकपुर
टनकपुर आमबाग    
ज्ञानखेड़ा           
मोहनपुर-विष्णुपुरी    
नायकखेड़ा-नायकगोठ

नगर पालिका परिषद-हर्बटपुर
फतेहपुर का आंशिक भाग    

नगर निगम-काशीपुर
कचनालगाजी, रम्पुरा, दोहरी परसा, ढकिया गुलाबो, पसियापुरा, खड़कपुर देवीपुरा, कचनालगुसाई    
सरबरखेड़ा, बैलजुडी, हेमपुर इस्माइल, कुँडेश्वरा, जसपुर खुर्द, उज्जैन, नीझड़ा, कुंआखेड़ा,साड़खेड़ा।

नगर पंचायत-झबरेड़ा
कस्बा झबरेड़ा बहार हद्दू
 

नगर निगम-हल्द्वानी
हीरागढ़ दलीप सिंह, ब्यूरा खाम, ब्यूरा बंदोबस्ती, कोर्ता, बमोरी मल्ली, बमोरी तल्ली बंदोबस्ती, बमोरी तल्ली खाम, विठोरिया नंबर-1, विठोरिया-2, लोहरियासाल मल्ला, तल्ला, चीनपुर, हरीनगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, छडायाल नायक, सुयाल, नयाबाद, जयदेवपुर, हरिपुर, नायक, देवलचौड़ खाम, जीतपुर नेगी, मानपुर पश्चिम, पूर्व, उत्तर, हरिपुर सूखा, हल्द्वानी तल्ली, गौजाजाली उत्तर, बिचली, भगवानपुर जय सिंह, हिम्मतपुर मल्ला, भगवानपुर तल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा गौड़, नर सिंह मल्ला, तल्ला, प्रेमपुर लुस्यानी, जौलासाल उर्फ करायल, करायल चतुर सिंह, देवलचौड़ बंदोबस्ती, बेडा पोखरा, धौलाखेड़ा, अर्जुनपुर, हरिपुर तुलाराम, पूर्णानंद, गौजाजाली दक्षिण, खेड़ा, नवाड़ खेड़ा, देवला मल्ला, तल्ला, तल्ला पजाया, कुंवरपुर।

नगर पंचायत-लंढौरा
राजस्व गांव लंढौरा के संपूर्ण क्षेत्र खसरा नंबर एक से 817 तक शामिल होगा।

नगर पालिका परिषद-अल्मोड़ा
-पपरशैली, ठाठ बंगला, एनटीडी, गोलनाकरडिया, फालसीमा, बख, सरसों, दुगालखोला, खगमराकोट, धड़सीमी, ख्त्याड़ी, सरकार की आली, भनार, रैलापाली, नैणीमस्यार, अथरबाडी, सुनारखोला, तालडबाड़ी, शैलगुंठ, बरसीमी लोधिया, सिकुड़ा, सिमकुकुडी, रैला तिवाड़ी।

नगर पालिका परिषद-बागेश्वर
-कठायतबाड़ा, भतरौला, जोग्याणीरौ, बिनवाल तिवाड़ी, बलसूना, डिंगरौ, जुलकिया, कफलखेत, मजियाखेत, सैंज, द्वाली, बडे़त, त्यूनरा, बिलौनासेरा, गडियागांव, मिनहराबूंगा, भिटालगांव, चौरासी-आंशिक, गाडगांव, छुरमल, मंडलसेरा।

नगर पालिका परिषद-गदरपुर
-बराखेड़ा आंशिक, राजीवनुपर का आंशिक, लखनऊ आंशिक, भैंसिया का आंशिक।

नगर निगम-देहरादून
-खाला गांव, भंडार गांव, डोम गांव, कुठाल गांव, बगराल गांव, किरसाली, किरसाली-2, दानियो का डांडा, मक्कावाला, सिनौला, मलसी, जोहड़ी, चालंग, तरला नागल, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा धोरण, डांडा खुदानेवाला, डांडा लखौंड मयचक, डांडा नूरीवाला, आमवाला तरला, उपरला, मंझला, करनपुर, ननूनखेड़ा, सौंधवाली मानसिंह, लाडपुर, नत्थनपुर, माजरी माफी, मोहकपुर खुर्द, कला, हरीपुर, नवादा, बद्रीपुर, रायपुर व चक रायपुर, हटवालगांव, नागल हटनाला, सौंधोवालाी धोरण, सुंदरवाला, आकेडिया ग्रांट, हरभजवाला, हरवंशवाला, मेहूवालामाफी, मियावाला, पित्थुवाला, सेवलाकलां, चंद्रनबी ग्रांट, खालसा, मोहब्बेवाला, आशारोड़ी, भारूवाला ग्रांट, सेवलाखुर्द, बंजारावाला माफी, मोथरोवाला, चकतुनवाला, कुआंवाला, नकरौंदा, बालावाला, नथुवावाला, कालागांव।
 

नगर पालिका परिषद-डोईवाला
-लच्छीवाला, मारखग्रांट, घिसरपड़ी, डैशवाला, कान्हावाला, अठूरवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट।

नगर पंचायत-कीर्तिनगर
-ग्राम जाखणी

नगर पंचायत-भीमताल
-मेहरागांव-ल्वेशाल आंशिक, जूनस्टेट, भग्त्यूड़ा संपूर्ण भाग, ढुंगसिली, रावत, साह, मल्ला, पांडेगांव, बोहरागांव, थपलिया, मेहरागांव, नोल, बिजरोली, सिलोटीपंत आंशिक, सौनगांव, बहेडी गांव, सांगुडी गांव।

नगर पालिका परिषद-जोशीमठ
-औली, मेरग, बड़ागांव, सैलंग, पैनी।

नगर पंचायत-दिनेशपुर
-बरीराई, सुंदरपुर आंशिक।

नगर पालिका परिषद-पिथौरागढ़
-धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते, एंचोली, दौला, सिकडानी।

नगर पालिका परिषद-भवाली
-श्यामखेत, सैनिटोरियम, कहलक्वीरा, नगारीगांव, ल्वेशाल

नगर पालिका परिषद-देवप्रयाग
-बागेश्वर गांव, पंतगांव, जोगड़ी गांव, ग्राम भ्वीट, तुणगी, मुनेठ, पालीसैंण, पाली मल्ली गोर्थीकांडा, बागी, रामपुर श्यामपुर, महड, जगठी, पाली जखेड़, सौण वार्ड नंबर-4 पौड़ी, खेड़ा वार्ड नंबर-4 पौड़ी, पुँडल रोड वार्ड नंबर-4 पौड़ी।

नगर पालिका परिषद-किच्छा
-बण्डिया, मल्ली देवरिया आंशिक, सिरौलीकला, सोनेरा आंशिक, किशनपुर।

नगर पालिका परिषद-बाजपुर
-भौनाइस्लामनगर, चकरपुर, खमरिया आंशिक, मुंडिया पिस्तौर, कला, ताली आंशिक, महेशपुरा आंशिक, नंदपुर नरकाटोपा।

नगर पंचायत-अगस्त्यमुनि
-मडघट तोक-फलई, गंगानगर तोक-फलई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद-कोटद्वार
-काशीरामपुर, कौडिया, हरसिंगपुर, रतनपुर, बलभ्रद्रपुर, शिब्बूनगर, सिम्मलचौड़, पदमपुर, ध्रुवपुर, सिताबपुर, लालपुर, ग्रास्टनगंज, गिंवाई स्रोत, शिवपुर, बालासौड़, कालाबढ़ गिंवाई, रतनपुर, रामपुर, कुंभीचौड़, सनेह तल्ली, मल्ली, कोटडीढांग, विशनपुर, नाथूपुर, कोटद्वार गांव, ग्रांस्टनगंज, जीतपुर, लालपानी पल्ली, मल्ली, गाड़ीघाट चक 1 और 2, पूर्व झंडीचौड़, हल्दूखाता, त्रिलोकपुर, भीमसिंहपुर, उदयरामपुर, नयागांव, उदयरामपुर चौकी घाटा, गोरखपुर, नंदपुर, पदमपुर, जीवानंदपुर, देवरामपुर, खूनीबड़, सतिचौड़, मवाकोट, दुर्गापुर, कोठला, निबूंचौड़, घमंडपुर, शिवराजपुर, मानपुर, कलमगंज, जसोधरपुर, बालागंज, लूथापुर, हल्दूखाता मल्ला, लछमपुर, तेलीपाडा, मगनपुर, किशनपुर, उमरावनगर, रामदयालपुर, किशनदेवपुर, श्रीरामपुर, लोकमणिपुर, जयदेवपुर, मनदेवपुर, दलीपपुर, भवानीपुर, भूदेवपुर, गंदरियाखाल, उत्तरी झंडीचौड़, पश्चिमी झंडीचौड़।

नगर पालिका परिषद-श्रीनगर
-श्रीकोट गंगानाली, कांडई, रेवड़ी, डांग ऐठाणा, फतेहपुर रेती, उफल्डा, धौना।

नगर पालिका परिषद-कर्णप्रयाग
-मज्याड़ी, डिम्मर, कोलाडुंग्री, जाख, नाकोट, सेमीग्वाड।

नगर पंचायत-सुल्तानपुर
-रामजीवनपुर आंशिक, पिपलिया आंशिक, पिपलिया आंशिक।

नगर पंचायत-शक्तिगढ़
-टैगोर नगर।

नगर पालिका परिषद-रुद्रप्रयाग
-ग्राम पुनाड़

नगर पालिका परिषद-खटीमा
-खेतसंडा, अमाऊं, झनकईया, खटीमा ग्रामीण, महोलिया, ऊमरूखुर्द, मुंडेली, नौगांवठग्गु।

नगर पालिका परिषद-बाडाहाट उत्तरकाशी
-मांडो, तिलोथ, जसपुर, जोशियाड़ा, लदाड़ी, डांग, कंसैण, दिलसौड़ मनेरा तोक, कोटियाल गांव, वसूंगा गांव, नाल्ड आंशिक, ग्राम गवाणा आंशिक, ग्राम नेताला पूर्ण, बडेथी बरसाली, मातली पट्टी बरसाली, कोट बंगला।

नगर पंचायत-ऊखीमठ
-मंगोली, चुन्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें