फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में दिखा गजब का उत्साह, 74 फीसदी वोटिंग

Sat, 11 Apr 2015 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के भगवानपुर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में उपचुनाव के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मतदान समाप्ति पर 74 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसी के साथ सभी छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
विज्ञापन


सुबह से मतदाताओं के मूड देखकर यह अंदाजा लग गया था कि जमकर बड़ी संख्या में मतदान होने वाला है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 143 केंद्र बनाए गए थे।

मतदान के दौरान अलवलपुर मतदान केंद्र से ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के चलते मतदान रोके जाने की खबर आई। इसके अतिरिक्त सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं।
विज्ञापन


बसपा विधायक सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद भगवानपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। सुरेंद्र राकेश की पत्नी ममता राकेश को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने राजपाल सिंह पर अपना भरोसा जताया है।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील बूथों अर्धसैनिक बल तैनात

143 मतदान केंद्रों में से 36 केंद्र अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया हैं। निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लेने की अपील की है।

मतदान के दौरान चुनाव प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल और निर्वाचन अधिकारी समेत अध‌िकार‌ियों की टीमें शांत‌िपूर्ण चुनाव कराने के ल‌िए मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हैं।

9 अप्रैल को खत्म हुआ प्रचार
करीब 20 दिन से जोरों पर चल रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था। शुक्रवार को सभी छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें