फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को होगा उपचुनाव, 28 को मतगणना

Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विधानसभा में 25 नवंबर को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर मतगणना 28 नवंबर को होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम आने की संभावना है। आयोग से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने भी उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उपचुनाव की अधिसूचना 30 अक्तूबर तक जारी हो जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवंबर रखी गई है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 नवंबर तक नाम वापसी होगी। कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। दो दिन बाद 28 नवंबर को मतगणना होगी। 30 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, उप चुनाव एक जनवरी 2019 की तिथि पर प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची के आधार पर होगा। उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। मतदाता की पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र मुख्य दस्तावेज होगा। इसके अलावा पहचान के अन्य विकल्पों से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

उपचुनाव का कार्यक्रम

चुनाव की अधिसूचना जारी होगी    30 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख            06 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच                    07 नवंबर
नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 नवंबर
मतदान                                            25 नवंबर
मतगणना                                        28 नवंबर
 

एक लाख से अधिक हैं मतदाता

कुल मतदाता:    110235
पुरुष मतदाता:    57047
महिला मतदाता    53188
सर्विस मतदाता    4143 
कुल मतदान केंद्र    112 
नोट: संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए भाजपा में खींचतान

विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा में खींचतान चल रही है। पार्टी में कई दावेदार सामने आ गए हैं। उप चुनाव के लिए हालांकि अभी किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं है। अब तक भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के भाई भूपेश पंत का नाम सामने आ रहा है। उनकी दावेदारी भी मजबूत है। अब पार्टी के अंदर ही कई दावेदार हो गए हैं। सबसे पहले केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी ने दावेदारी की थी।

अब दो नाम ओर सामने आ रहे हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत भी मैदान में हैं। उनके अलावा एक ओर नेता ने दावेदारी जताई है। अभी क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर रणनीति चल रही है। इस चुनाव के बाद ही विधान सभा उप चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया जा सकेगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल अभी भी किंग मेकर की स्थिति में हैं। टिकट के लिए उनकी बात सुनी जाएगी। अब देखना यह है कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें