फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIहोटल के बाहर कार खड़ी करके पत्नी के साथ खाना खाने गए थे व्यापारी
I
I
I
Iटप्पेबाजों ने रुड़की टाॅकिज के पास खड़ी कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर उसमें से लैपटॉप और हजारों की नकदी और अन्य सामान से भरा पर्स उड़ा लिया। टप्पेबाज की यह करतूत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर टप्पेबाज को चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iजानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी शोभित वर्मा की सिविल लाइंस बाजार में घड़ी की दुकान है। शुक्रवार रात को अपनी कार में पत्नी को साथ लेकर रुड़की टाॅकिज के पास स्थित एक होटल में खाना-खाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हाेंने अपनी कार रुड़की टाॅकिज के पास एचडीएफसी बैंक के पास खड़ी कर दी और होटल में चले गए। इसके बाद बाइक से आए टप्पेबाज ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और फिर कार में रखे लैपटॉप व उनकी पत्नी का पर्स उड़ा लिया। खाना खाने के बाद वापस आए व्यापारी ने कार का शीशा टूटा हुआ और कार में रखा लैपटॉप व पर्स गायब पाया तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें