फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पटेलनगर में कारोबारी की घर में घुसकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में 48 वर्षीय कारोबारी दीपक गुप्ता की उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शाम करीब पांच बजे देवऋषि एन्क्लेव में हुई। एक आरोपी ने दीपक गुप्ता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हमलावर ने जब चाकू से वार किए तो दीपक की चीख सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां एक व्यक्त हाथ में चाकू लिए खड़ा था। उसे परिजनों ने पकड़ लिया। तुरंत दौड़कर एक महिला घर से कुछ ही दूरी पर बने थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान रोहन प्रजापति (20) के रूप में हुई। वह माजरा प्रधान वाली गली का रहने वाला बताया जा रहा है।

वारदात के समय दीपक गुप्ता अपने घर पर मौजूद थे। हमलावरों ने दीपक गुप्ता के पेट और पीठ पर कई गहरे वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी रोहन प्रजापति से पूछताछ शुरू कर दी। हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि दीपक का कई लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ सदर अंकित कंडारी ने कहा कि पटेलनगर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड की जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हिरासत में लिए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें