फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri Garhwal: धारा रोड के पास दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 07 Feb 2026 11:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

धारा रोड के पास दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी शहर के धारा रोड में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। घटना की जानकारी स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर...भारतीय नागरिकता वाले नेपाल के लोगों को देना होगा प्रमाणपत्र, यह व्यवस्था की गई
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह आसपास के व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और अंदर दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान विजयानंद चमोली 45 के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें