फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता से लुधियाना के लिए बस सेवा शुरू, जानें कितना लगेगा किराया और क्या रहेगा रूट

Tue, 01 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से लुधियाना (पंजाब) के लिए बस सेवा शुरू की है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने सोमवार को बस को झंडी दिखाकर लुधियाना के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


बस सेवा शुरू होने से पंजाब से नानकमत्ता साहिब के दर्शन करने आने वाले यात्रियों और नानकमत्ता साहिब से पंजाब जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। पंजाब रोडवेज के निरीक्षक जोगिंदर कुमार ने बताया कि बस प्रतिदिन शाम को 6:15 बजे गुरुद्वारा साहिब से रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार और अंबाला होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह, शाम चार बजे लुधियाना से चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे बस नानकमत्ता पहुंचेगी। बस का किराया 650 रुपये प्रति सवारी रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें