नेपाल के राज्यमंत्री रावल ने कहा कि दोनों देशों के संबंध हमेशा से बेहतर रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। शनिवार शाम चार बजे बस को देहरादून के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नेपाल के जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने विधायक और राज्य के मुख्यमंत्री का आभार जताया है। वहां पर कंचनपुर के डीएम शंकर बिष्ट, यातायात समिति के अध्यक्ष डंबल पंत, सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
यातायात समिति अध्यक्ष डंबल पंत ने बताया कि महेंद्र नगर से प्रतिदिन शाम चार बजे देहरादून के लिए बस चलेगी जिसमें एक दिन भारत की और दूसरे दिन नेपाल की बस चलेगी। यह वातानुकूलित डीलक्स बस सेवा गड्डा चौकी, बनबसा, खटीमा, रुद्रपुर से हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधानुसार इन बसों के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।