फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-सहारनपुर मार्ग पर चलने लगी बसें

Fri, 01 Aug 2014 04:52 PM IST
मुनीश रियाल/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में पिछले दिनों दंगे के करीब सात दिन बाद शुक्रवार दोपहर से सहारनपुर मार्ग पर बसों का संचालन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


इन सात दिनों से सहारनपुर मार्ग पर बसों का संचालन न होने से हर रोज बसों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

65 बसों का संचालन
गत सप्ताह सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगे होने से सहारनपुर मार्ग पर बसों का संचालन बंद हो गया था। सहारनपुर रूट पर यूपी सहित अन्य प्रदेशों की कुल 65 बसों का संचालन होता था। सिडकुल व अन्य औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले लोग भी बसों से ही आवागमन करते थे।
विज्ञापन


दंगे के बाद बसों का संचालन बंद होने से जिंदगी ठहर सी गयी थी। लोगों को सहारनपुर जाने के लिए ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा था। बसों का संचालन शुरु होने पर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। सहारनपुर डिपो की बसें भी हरिद्वार में चक्कर मारती दिखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें