फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: बस खाई में गिरने से दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 यात्री अस्पताल में भर्ती

Wed, 24 Apr 2019 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
नेपाल में बस हादसां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भारतीय नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओवरलोडिंग की वजह से हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधूरा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे एक बस सवारियों को लेकर धनगड़ी से बझांग के लिए निकली। बुधवार सुबह डडेलधूरा जिले के गन्यानधूरा के पास बस 200 मीटर नीचे गिर गई। 

विज्ञापन

ट्रैफिक प्रहरी प्रमुख किरण चंद ने बताया दुर्घटना में बिहार (भारत) के मोहम्मद नासिर(25), मोहम्मद गुलजार (18) जिला पटियारी बिहार,  बझांग के धन बहादुर घर्ती (44), गापा पांच के नरेंद्र गुरुधामी (25), गापा की ही हरुली बोहरा, तल्लकोट पांच की कलसी देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे।

सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि बस में 32 यात्रियों की बजाय 40 यात्री सवार थे।
साथ ही बस में व्यापार के लिए 100 क्विंटल से अधिक सामान भरा था। छह चेकपोस्टों पर जांच के बाद भी प्रहरी ने अधिक यात्री और व्यापारिक सामान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें