फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के 30 यात्रियों से भरी चलती बस बनी आग का गोला, मच गई चीख पुकार

Tue, 10 Jul 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान की एक चलती बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। बस में आग लगते ही सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


चालक ने किसी तरह से बस को दून रोड स्थित नटराज चौक पर रोका और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के माध्यम से फायर स्टेशन को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चौक पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश स्थित नीमच के 30 यात्रियों का दल तीर्थनगरी घूमने के लिए आ रहा था। यात्रियों ने चित्तौड़, राजस्थान की बस बुक कराई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस में रखे थे तीन रसोई गैस सिलिंडर     

बस में रखे सिलेंडर
सोमवार दोपहर हरिद्वार बाईपास मार्ग पर तहसील चौक के पास बस का टायर अचानक फट गया। इसके बाद टायर में आग लग गई और आग बस के इंजन तक पहुंच गई। बस में धुआं और आग की लपटें देख सवार यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद चालक पप्पू सिंह ने नटराज चौक पर बस रोक दी और आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

तीर्थनगरी घूमने पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री अपने साथ खाना पकाने के लिए तीन रसोई गैस सिलिंडर भी लाए थे। हालांकि समय रहते आग बुझा ली गई और गैस सिलिंडर निकाल लिए गए। इससे बड़ा हादसा बच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें