आग लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को इतना मौका भी नही मिला कि वह अपनी जान बचाने के लिए भाग पाएं। बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना परिजनों को मिली तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। वहां 20 वर्षीय निशा की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।
घायल लोग--
मुकेश ड्राईवर इनायत पुर, दीपक सैनी पुत्र आंनद मसाई कला , सचिन पुत्र नेकीराम बेलकी मसाई, निशा पुत्री रामकुमार इनायतपुर , सलमान पुत्र आलम हलजोरा , गुलफाम पुत्र निन्ना हलजोरा सहित अन्य घायल।
मौके पर इकट्ठे हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
क्योंकि यह हाईटेंशन लाईन का तार पिछले कई दिनों से सड़क पर झूल रहा था लेकिन किसी ने इसकी ओर ध्यान नही दिया। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।