फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दून-पांवटा हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार बस, एक यात्री की मौत, आठ बुरी तरह घायल

Wed, 12 Sep 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
bus accident
विज्ञापन

दून-पांवटा हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई जबकि, आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए प्रेमनगर के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बस एक स्कूल से संबंद्धित है।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में हादसा मोड़ पर बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:45 बजे एक बस छात्रों को स्कूल से घर में छोड़ने के बाद देहरादून से सेलाकुई की ओर जा रही थी। लौटते हुए बस चालक ने कुछ सवारियों को भी बैठा लिया।

विज्ञापन

bus accident
इसी बीच धूलकोट जंगलों के बीच मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला, जबकि कुछ सवारियों को आपात खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि हादसे में रमेश सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम बगोरी उत्तरकाशी की मौत हो गई, जबकि चालक संदीप पुत्र बालम सिंह निवासी रिखनीखाल पौड़ी गढ़वाल, रमजानी पुत्र भानु भगत, कन्हैया लाल पुत्र सियाराम, मनीष नेगी पुत्र गोविंद सिंह नेगी, शालिग्राम पुत्र लोरी राम, गौतम मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा, पप्पू जैन पुत्र जाने, उमेश पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए। सभी घायल सेलाकुई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें