Khatima: मुख्यमंत्री की सभा के लिए जा रही बस की ट्रक से हुई भिड़ंत, गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 22 बच्चे घायल
Sun, 14 Apr 2024 12:54 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
सार
बस और ट्रक की भिंड़त से बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालात सामान्य है।
दुर्घटना में बस में सवार करीब 22 बच्चे घायल हो गए। घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालात सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह भी घायल बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद अस्पताल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चों के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।