फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हवा में लटका बस का टायर, अटक गई 23 जिंदगियों की सांसे, फिर...

Sat, 24 Jun 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से बागेश्वर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का टायर अचानक अन‌ियंत्रित होकर हवा में लटक गया। जैसे ही बस अन‌ियं‌त्रित हुई, उसमें बैठे लोगों की सांसे अट गई। फ‌िर इसके बाद जो हुआ उस पर आपको भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन


हादसे को मात देकर बस में सवार 23 सवारियों की जान तब बाल बाल बची। नारायणबगड़ के पास मौणा छीड़ा में पुश्ता दरकरने से बस का एक पहिया हवा में आ गया था।

किसी तरह चालक, परिचालक ने समझ बूझ दिखाई और बस में सवार सभी 23 सवारियों को सड़क पर उतारा। जिसके पर पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खींचकर किनारे किया।
Trending Videos
विज्ञापन

पुश्ता दरकने से हुअा हादसा

demo pic - फोटो : demo
शुक्रवार दोपहर को रोज की तरह देहरादून से बागेश्वर जाने वाली परिवहन निगम की बस कर्णप्रयाग से बागेश्वर के रवाना हुई। करीब दो बजे बस मौणा छीड़ा के पास पहुंची।

इस दौरान विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक को बस ने पास दिया। इस दौरान सड़क का पुश्ता दरक गया। जिससे बस का अगला पहिया हवा में आ गया। ठीक नीचे पिंडर नदी देख बस में बैठी 23 सवारियों की जान गले में अटक गई।

​बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक और परिचालक ने समझदारी दिखाते हुए सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष थराली एसबी जोशी ने क्रेन मंगवाकर बस से किनारे किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें