दिल्ली के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस बदरीनाथ की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बस खाइ की ओर लटक गई। फिर हुआ एक चमत्कार और बच गई 18 जानें।
19 जून दोपहर करीब सवा दो बजे जोशीमठ से बदरीनाथ की ओर जा रही दिल्ली के तीर्थयात्रियों की बस पिनौला में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई।
बस के दो टायर खाई में हवा में झूलने लगे। चालक ने किसी तरह तीर्थयात्रियों को बस से उतरा। यात्रियों के बाद चालक-परिचालक भी बस से उतर गए। बस से उतरते ही घबराए तीर्थयात्री बदरीनाथ की स्तुति करने लगे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।