फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चारापत्ती घास जला, आम के बगीचों का पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने से नेवी गांव के साथ-साथ बोहरी गांव के किसानों की चारापत्ती और घास जल गया। यही नहीं, कई लोगों के आम के बगीचों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के करीब साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने से कई बीघा भूमि पर चारापत्ती और घास जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे नेवी और बोहरी गांव के कई लोगों के आम के पेड़ झुलस गए। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। नेवी के पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, श्रीचंद शर्मा और बोहरी गांव के खजान सिंह चौहान आदि का कहना है कि आग से काफी नुकसान पहुंचा है। रात में अनुमान लगाना मुश्किल है। कल सुबह आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें