फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर, 10 को-ऑपरेटिव बैंकों में निकली बंपर भर्तियां, यहां करें आवेदन

Tue, 05 Mar 2019 04:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के दस को-ऑपरेटिव  बैंकों में 442 पदों पर भर्ती का मौका आया है। अगर आप भी योग्यता रखते हैं तो इन पदों के लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


इस भर्ती में केवल उत्तराखंड मूल के युवा ही हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदक की आयु एक जनवरी 2019 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

क्लर्क कम कैशियर, जूनियर ब्रांच मैनेजर, सीनियर ब्रांच मैनेजर पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। साथ ही कम से कम छह माह का कंप्यूटर कोर्स भी होना चाहिए।
विज्ञापन


डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में पीजी डिग्री भी जरूरी है। भर्ती के लिए हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, हल्द्वानी, नई दिल्ली, चंडीगढ़, बरेली और यमुनानगर में भर्ती परीक्षा होगी।

Trending Videos

इन को-ऑपरेटिव बैंकों में मौका 

डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून 
हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, रुड़की 
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी 
चमोली डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गोपेश्वर 
कोटद्वार डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोटद्वार 
उत्तरकाशी डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, उत्तरकाशी 
अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, अल्मोड़ा
ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, रुद्रपुर
टिहरी गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, टिहरी
पिथौरागढ़ डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पिथौरागढ़

क्लर्क कम कैशियर के कितने पदों पर मौका

जगह का नाम    पद
देहरादून     41
हरिद्वार    28
टिहरी    30
उत्तरकाशी    20
कोटद्वार    29
चमोली    53
अल्मोड़ा    30
ऊधमसिंह नगर    22
पिथौरागढ़    26
नैनीताल    26
कुल    305

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : https://ibpsonline.ibps.in/dcbukvpsep18/

जूनियर ब्रांच मैनेजर के कहां कितने पद

जगह का नाम    पद
देहरादून     09
हरिद्वार    04
टिहरी    14
उत्तरकाशी    07
कोटद्वार    08
चमोली    19
अल्मोड़ा    14
ऊधमसिंह नगर    13
पिथौरागढ़    13
नैनीताल    03
कुल    104
विज्ञापन

सीनियर ब्रांच मैनेजर के कहां कितने पद

जगह का नाम    पद
देहरादून     04
हरिद्वार    00
टिहरी    03
उत्तरकाशी    02
कोटद्वार    01
चमोली    04
अल्मोड़ा    02
ऊधमसिंह नगर    02
पिथौरागढ़    03
नैनीताल    02
कुल    23

डिप्टी जनरल मैनेजर : 10 पद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें