फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिल रही है बंपर छूट, अभी नहीं उठाया मौके का फायदा तो बाद में पछताएंगे

Sun, 04 Feb 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
money - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यहां उपभोक्ताओं को बंपर छूट मिलेगी, लेकिन उसके लिए जल्दी फायदा उठाना पड़ेगा। जानिए कहा...
विज्ञापन


उत्तराखंड जल संस्थान के हरिद्वार डिवीजन ने जनवरी महीने में पेयजल उपभोक्ताओं से बंपर राजस्व की वसूली के साथ ही सरचार्ज में उपभोक्ताओं को बंपर छूट दी है। उसने एक जनवरी से 31 जनवरी तक लगभग 5 करोड़ 28 लाख रुपये की वसूली कर अपनी तिजोरी भरी। अब तक वह 13 करोड़ 45 लाख रुपये की वसूली कर चुका है।

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत की पेयजल उपभोक्ताओं की मांग पर बकाया पर सरचार्ज में राहत देने की घोषणा के बाद 28 दिसंबर को सरचार्ज में छूट का शासनादेश जारी किया गया। जिसका अनुपालन करते हुए जल संस्थान ने पेयजल उपभोक्ताओं को बकाया पेयजल बिलों में जनवरी में सरचार्ज में 6122 उपभोक्ताओं को 3 करोड़ 89 लाख रुपये की बंपर छूट देकर रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बकाया नहीं देने वाले उपभोक्ताओं की कटेगी आरसी

नोटिस/आरसी कटेगी
शासनादेश के अनुसार जल संस्थान एक से 15 फरवरी तक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 75 प्रतिशत, 16 से 28 फरवरी तक 60 और एक से 15 मार्च तक 50 प्रतिशत की छूट देगा। इसके बाद जल संस्थान बकायादारों के खिलाफ डंडा लेकर वसूली का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी बकाया नहीं देने वाले उपभोक्ताओं की आरसी भी काटेगा।

पेयजल उपभोक्ताओं की सुविधा तथा छूट की जानकारी देने के लिए शहर में लगातार एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। भूपतवाला, कनखल व ज्वालापुर के साथ श्यामपुर व लालढांग के ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से घोषित छूट का लाभ लेने के लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जल संस्थान की वार्षिक डिमांड लगभग 23 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष के बचे दो महीने में अभियान चलाकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
- नरेशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें