फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां समूह 'ग' की परीक्षा के लिए पहुंचे इतने आवेदन कि आयोग के छूटे पसीने

Wed, 07 Feb 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
uksssc - फोटो : uksssc
समूह 'ग'‌ के 196 पदों पर भर्ती के ल‌िए इतनी बड़ी तादाद में आवेदन पहुंचे क‌ि परीक्षा कराने में उत्तराखंड अधीनस्थ आयोग के पसीने छूट रहे हैं। इस परीक्षा के ल‌िए उसे तगड़ी तैयारी करनी पड़ रही है। यह परीक्षा 25 फरवरी को होनी है।
 
विज्ञापन

हर केंद्र पर मज‌िस्ट्रेट और वीड‌ियोग्राफी

2 of 5
- फोटो : file photo
यह परीक्षा पंचायती राज व‌िभाग में ग्राम पंचायत व‌िकास अध‌िकारी (वीडीओ) के पद के ल‌िए होनी है। दो साल से ये परीक्षा खटाई में है। एक बार ल‌िख‌ित परीक्षा कराने के बाद शासन ने इसे न‌िरस्त कर द‌िया था। परीक्षा में गड़बड़‌ियां पाई गई थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
JOB RAILWAY
इसके बाद आयोग पर पुनः जल्द से जल्द परीक्षा कराने का दबाव बना है। व‌िवादों में होने की वजह से आयोग इस बार परीक्षा के आयोजन को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। उसने परीक्षा कराने के ल‌िए इस बार खास इंतजाम क‌िए हैं।

 

4 of 5
JOB ALIMCO
​परीक्षा के दौरान क‌िसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के ल‌िए आयोग ने हर परीक्षा केंद्र पर एक म‌ज‌िस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व दो पुलिसकर्म‌ियों की तैनाती होगी। हर केंद्र पर परीक्षा की वीड‌ियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रदेश भर में करीब 150 केंद्र स्थाप‌ित क‌िए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JOB trade apprentice
87000 उम्मीदवार देंगे परीक्षा
इस परीक्षा में 87000 उम्मीदवार शाम‌िल होंगे। न‌िरस्त होने के बाद परीक्षा के ल‌िए दोबारा आवेदन मांगे गए थे, ज‌िसमें नए अभ्यर्थ‌ियों ने भी आवेदन क‌िया था। इससे संख्या एक लाख 10 हजार तक पहुंच गई थी। लेक‌िन न्यायालय के आदेश पर परीक्षा में केवल पुराने उम्मीदवारों को ही मौका द‌िया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें