फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: गांव में अचानक आने लगी पुलिस की गोलियां, मची भगदड़

Sat, 08 Oct 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गांव का मुआयना करते अधिकारी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून के अनारवाला फायरिंग रेंज में पुलिस अभ्यास के दौरान गोलियां आबादी की तरफ आने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस का फायरिंग अभ्यास बीच में रोकना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके पर गोली आने का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। बता दें कि कई साल पहले भी फायरिंग रेंज से निकली गोलियां लगने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी।
 
अनारवाला स्थित फायरिंग रेंज पर शुक्रवार को दून पुलिस सालाना अभ्यास कर रही थी। इस दौरान कुछ गोलियां पास के ही चोरा गांव तक पहुंच गईं। गांव के मंदिर में दोपहर तीन बजे के करीब कीर्तन चल रहा था।
विज्ञापन


एक के बाद एक तीन गोलियां आने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। दहशत में लोग अंदर की तरफ छुप गए। कुछ देर में शोर-शराबा मच गया। सूचना पाते ही पंचायत सदस्य भारती जावडी, बचन सिंह और दीपक पुंडीर वहां आ गए।
विज्ञापन

जम‌ीन में धंसी हैं गोलियां, दो की हो चुकी है मौत

शू‌टिंग
ग्रामीणों ने फायरिंग रेंज पहुंचकर विरोध जताया। विरोध के चलते पुलिस फायरिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

ग्रामीणों ने बताया कि गोलियां जमीन में धंसी हैं। उन्होंने सुरक्षा चक्र बनाए बिना फायरिंग पर रोक लगाए जाने की मांग की। चार साल पहले भी फायरिंग रेंज पर अभ्यास के दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

कैंट कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही एहतियात के तौर पर फायरिंग रोक दी गई थी। लोगों के बयान भी दर्ज किए गए, लेकिन गोली आने का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें