फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अतीक अहमद के देहरादून में बनाए घर पर चलेगा बुलडोजर, डीआईजी ने की प्रेस कांफ्रेंस

Sat, 06 May 2023 01:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। अतीक के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुल्डोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है।

विज्ञापन


डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।

उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हाल में वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...King Charles Coronation: प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की साक्षी बनेगी भारत की बेटी इरा दुबे, आज होगा कार्यक्रम

एसएसपी ने बताया कि इस अतीक अहमद के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें