- 50-60 हजार रुपये के निवेश से शुरू किया था सफर, अब विकासनगर में जमा रहीं अपने काम की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। आत्मनिर्भर बनने का जज्बा हो तो मुश्किल परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। ब्लॉक के डूमेट गांव निवासी रविता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। स्वयं को अपने पैरों पर खड़ा करने और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग देने के उद्देश्य से उन्होंने ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया। वह दूसरी महिलाओं का मेकअप आर्ट सिखाकर आत्मनिर्भर बनानी रही हैं।
रविता बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार से भी कभी सहयोग मिला तो कभी नहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। करीब 50 से 60 हजार रुपये के निवेश से उन्होंने इस काम की शुरुआत की। पिछले 14 वर्षों से वह इस क्षेत्र में काम कर रही हैं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कर रही हैं।
करीब पांच-छह महीने पहले उन्होंने शहर में रिमझिम शुरू किया। फिलहाल वह युवतियों को काम सिखा रही हैं। नए शहर में ग्राहक बनाने के लिए उन्हें अभी मेहनत करनी पड़ रही है, हालांकि त्योहारों और शादी के सीजन में ग्राहक बढ़ने लगे हैं। रविता का मानना है कि हर महिला का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इससे वह खुद को संभालने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती है।