फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : जोशीमठ में बिल्डिंग गिरी, तीन को बचाया; चार लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव कार्य जारी

Wed, 16 Aug 2023 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन
जोशीमठ, सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में मंगलवार को एक इमारत ढह गई। इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन

जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी ने बताया कि बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर इमारत के अंदर चार लोगों के फंसे होने की आशंका है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे।

इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और बढ़ गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें