फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश से बौखलाए बिल्डर

Tue, 03 Sep 2013 04:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में नदियों के किनारे दो सौ मीटर दूरी तक निर्माण पर रोक के हाईकोर्ट का आदेश से बिल्डर, भूमाफिया बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर प्रशासन और एमडीडीए ठीक से कार्रवाई करे तो नदी किनारे जमीन खरीद चुके और प्लाटिंग कर चुके बिल्डरों को कदम खींचने होंगे।

यहां हो चुकी प्लाटिंग
प्रेमनगर, सहस्त्रधारा रोड, शिमला बाईपास, राजपुर रोड, आम वाला, पौंधा, कैंट, मोथरोवाला आदि क्षेत्रों में नदियों के किनारे बिल्डरों ने प्लाटिंग के लेआउट स्वीकृत कराए हैं। यहां नदी किनारे कई अवैध प्लाटिंग हैं।
विज्ञापन


खरीदार होंगे परेशान
हाईकोर्ट के आदेश का सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को उठाना होगा, जिन्होंने भूमाफिया के झांसे में आकर नदियों के किनारे प्लाट खरीदे हैं।

खूब दिखाते हैं सपने
बिल्डर और भूमाफिया नदियों के किनारे कालोनी विकसित करने का सपना लोगों को दिखाते हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के लोगों को ऐसा ही झांसा देकर नदी किनारे की जमीनों की बिक्री की जा सकती है।
विज्ञापन


जमीन खरीदनी है, रखें ध्यान
-जमीन खरीदने से पहले मौके पर जाकर स्थिति जरूर देखें
-खरीदी जाने वाली जमीन की दूरी नदी से कितनी है, पता लगाएं
-तहसील में भी राजस्व अभिलेखों की पड़ताल करें
-एमडीडीए से जमीन का भू उपयोग जरूर चेक करें

कोर्ट के आदेश के बाद शासन की ओर से निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जो भी निर्देश आएगा, उसी के अनुरूप कदम उठाया जाएगा।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, वीसी एमडीडीए

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें