फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को सदन में आएंगे कई विधेयक, ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पेश

Mon, 12 Jun 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand assembly house
विज्ञापन
दो दिन ‌के अवकाश के बाद सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो गया। सोमवार को कई विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे। बजट पर सामान्य चर्चा जारी रहेगी।
विज्ञापन


बजट सत्र आठ जून से शुरू हुआ है, जिसके 20 जून तक चलने की संभावना है। सत्र के शुरूआती दो दिनों में एनएच-74 की सीबीआई जांच और गैरसैंण सत्र को लेकर विपक्ष हमलावर रहा। सोमवार को सरकार की तरफ से भूजल के अलावा वैट संशोधन, राज्य विधानमंडल अनर्हता निवारण संशोधन आदि विधेयक पेश किए जाएंगे।

इसके अलावा, कई सदस्य अहम प्रस्ताव लेकर भी सामने आएंगे। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना गंगा नदी की तरह अन्य सभी नदियों में स्वच्छता अभियान चलाने और नदियों को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन


बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के मामले को सदन में लेकर आएंगे। हरिद्वार में अनुसंधान केंद्र की स्थापना का मामला भी सदन में लाया जाएगा। घनसाली विधेयक शक्तिलाल शाह भिलंगना ब्लाक का पुनर्गठन कर अलग बालगंगा ब्लाक बनाए जाने का प्रस्ताव सदन में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें