फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट लैप्स हुआ तो जान लेने की धमकी!

Sun, 05 Apr 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट लैप्स होने पर दून अस्पताल में तैनात एक बाबू ने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


बाबू के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके निलंबन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से संस्तुति भी की गई है। पिछले वित्त वर्ष में शासन से अस्पताल के कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लगभग पांच लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ था।

31 मार्च की रात आठ बजे लेखा विभाग के बाबू जीपी बडोनी ने फाइल हस्ताक्षर के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल के पास भेजी। बडोनी ने कहा कि साढ़े आठ बजे तक फाइल महानिदेशालय नहीं पहुंची तो रकम लैप्स हो जाएगी। लेकिन डॉ. असवाल ने बिना कागजों के जांच किए हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बजट लैप्स होने पर एक अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे बडोनी डॉ. असवाल के केबिन में पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों को बुलाकर बडोनी को घर छोड़ा गया। तब से बडोनी अस्पताल के एक अन्य वरिष्ठ डाक्टर से भी मोबाइल पर गालीगलौज कर रहा था।

शिकायत के अनुसार, तीन अप्रैल को भी बडोनी ने शराब के नशे में मोबाइल पर डॉ. असवाल को गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर डा. असवाल ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


बडोनी आधे घंटे में सभी बिलों पर हस्ताक्षर का दबाव डाल रहे थे, जो संभव नहीं था। उन्हें भविष्य में समय से बिल लाने की ताकीद भी दी। बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। अनुशासनहीनता पर निलंबन की संस्तुति भी स्वास्थ्य महानिदेशक से की है।
- डॉ. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें