फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करेगी सरकार? सदन में विधायक के सावल पर मंत्री ने दिया ये जवाब

Wed, 15 Jun 2022 01:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रश्नकाल के दौरान विधायक फुरकान अहमद ने सदन में संस्कृति मंत्री से जानना चाहा था कि क्या पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करने पर सरकार विचार कर रही है? इस सवाल के जवाब में संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री महाराज ने जवाब दिया।
विज्ञापन
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के रुड़की में स्थित पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित किए जाने के प्रश्न पर संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने कहा कि यह संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हालांकि, इस क्षेत्र में लगने वाले मेले को विभाग की ओर से सूचीबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान विधायक फुरकान अहमद ने सदन में संस्कृति मंत्री से जानना चाहा था कि क्या पिरान कलियर दरगाह को पांचवां धाम घोषित करने पर सरकार विचार कर रही है? इस सवाल के जवाब में संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री महाराज ने कहा कि पिरान कलियर दरगाह पांचवा धाम घोषित किया जाना संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से मानक मद धनराशि की उपलब्धता के आधार पर मेला आयोजन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित कर भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम में व्यवस्थाओं के अभाव में नहीं हुई किसी तीर्थयात्री की मृत्यु : पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के अभाव में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है, उनमें अधिकतर हृदय गति रुकने के कारण मौत का ग्रास बने। इसके अलावा कुछ की मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई है। 

प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर विधायक प्रीतम सिंह की ओर से जानना चाहा था कि वर्ष 2022 में चारधाम यात्रा में अब तक कितने तीर्थयात्री दर्शन के लिए आए हैं और अब तक कितने तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हुई है। इसके जवाब में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि से 10 जून तक चारों धामों में 19 लाख 19 हजार 923 तीर्थयात्री दर्शनों के लिए आए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly session Live Update: सत्र के दूसरे दिन बजट पर परिचर्चा, रेखा आर्य और चंदन राम दास की परीक्षा

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, ताकि धामों की धारक क्षमता के अनुरूप यात्री धामों में पहुंच सकें। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए मोबाइल एप से भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार एक टोल फ्री कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिसमें यात्रा के संबंध में विविध जानकारियां दी जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें