नवाचार आइडिया और नई तकनीकी के दम में इंडस्ट्री सेक्टर में कदम रखने वाले स्टार्टअप्स (कंपनी चालू करने वाले व्यक्ति) को टर्नओवर की सीमा में राहत तो मिली है। लेकिन एंजल टैक्स में छूट देने की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट में स्टार्टअप्स के लिए वार्षिक टर्नओवर की सीमा 25 करोड़ से बढ़ा कर 100 करोड़ करने की घोषणा की।
इससे बड़ा निवेश करने वाले स्टार्टअप्स को सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उत्तराखंड में वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार से 66 स्टार्टअप्स मान्यता प्राप्त है। जिन्होंने छोटे से निवेश से अपना कारोबार शुरू किया है। स्टार्टअप्स को आम बजट से उम्मीद थी कि एंजल टैक्स में छूट देने की काफी उम्मीदें थी।