प्रॉपर्टी विशेषज्ञों के मुताबिक इस निर्णय से सस्ते मकान खरीदने या निवेश करने का बेहतरीन मौका है। पैसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल के मुताबिक सरकार का लक्ष्य-2022 तक देश में सभी परिवारों को घर देना है। ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आने की उम्मीद है। निवेशकों या घर खरीदारों के लिए यह सबसे बेहतरीन मौका है।
इसका लाभ उठाकर कम कीमत में अच्छी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऐसा इसलिए की पिछले काफी समय से प्रॉपर्टी की कीमत नहीं बढ़ी है। सिक्का ग्रुप के एमडी हरविंदर सिंह कहते हैं कि सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 100 लाख करोड़ रुपये बनाने का फैसला किया है, जिससे टियर दो और टियर तीन जैसे शहरों में रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
दीपक कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी सालाना आय 30 फीसदी टैक्स स्लैब में है। वह चार फीसदी सरचार्ज भी चुकाते हैं। अगर 45 लाख का मकान या फ्लैट खरीदने के लिए वह बैंक से 40 लाख रुपये का होम लोन 8.60 रुपये सालाना ब्याज पर लेते हैं तो उन्हें 3.5 लाख रुपये पर छूट मिलेगी।
इस तरह उन्हें करीब 1.9 लाख रुपये की बचत होगी। इस तरह 15 साल में दीपक को करीब 7 लाख रुपये की बचत होगी। अगर वह 20 साल के लिए होम लोन लेते हैं तो यह बचत और बड़ी होगी।