देहरादून। आगामी पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पाटी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। बसपा के उत्तराखंड प्रभारी एमएल तोमर ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
हिन्दी भवन में मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व एमएलसी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी एमएल तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकासखंड में अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी सूरज मल और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान, प्रदेश सचिव संजय खत्री, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी हरिदार टारिया, पूर्व विधायक शरबत करीम ने भी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को उचित निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पीएस बैंस ने की। इस मौके पर रमेश कुमार, उदय वीर शर्मा, मंगतराम कटारिया, पवन दधबाल, दिग्विजय सिंह, तौकीर हुसैन, सत्येंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे।