फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बसपा नेता की दबंगई, दूसरी कार में हवा डालने पर युवक को पीटा

Wed, 15 Jan 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पेट्रोल पंप पर दिखाई दबंगई, पुलिस आने से पहले ही समर्थकों के साथ निकल गए 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में पेट्रोल पंप पर अपनी कार से पहले दूसरी कार में हवा डालना बसपा नेता को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने समर्थकों के साथ युवक की पिटाई कर दी। नेताजी की दबंगई देख पेट्रोल पंपकर्मी और अन्य लोग बीचबचाव की भी हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, नेताजी अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल गए।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक युवक कार में हवा डालता है। बुधवार सुबह पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी। इसी बीच एक बसपा नेता भी समर्थकों के साथ कार से पहुंचे। बसपा नेता ने कार में हवा डालने को कहा तो युवक पहले आने वाली कार में हवा डालने लगा।

इससे नाराज बसपा नेता और समर्थकों ने युवक से गालीगलौज कर दी। आरोप है कि युवक ने विरोध किया तो बसपा नेता और समर्थकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता देख पेट्रोल पंप पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बसपा नेता की दबंगई के आगे युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे

बसपा नेता और समर्थक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटते रहे, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बसपा नेता समर्थकों के साथ निकल गए। युवक ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी दिखा चुके हैं दबंगई
बसपा नेता इससे पूर्व भी दबंगई दिखा चुके हैं। उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से कदम पीछे खींच लिए। अब देखना यह है कि युवक की शिकायत के बाद पुलिस इस बार कार्रवाई करती है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें