फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रत्याशियों के एलान में बसपा अव्वल, 50 की सूची जारी, देखें लिस्ट

Sun, 15 Jan 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा ने कांग्रेस और भाजपा से पहले अपने 50 प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पार्टी हाईकमान की अनुमति मिलने के बाद शनिवार को बसपा राज्य कार्यालय की ओर से 50 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगली सूची भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन पर चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले आप, पहले आप की रणनीति पर अमल किया जा रहा है।

इन दोनों दलों को पीछे छोड़ते हुए बसपा ने शनिवार को पहली सूची जारी कर दी। बसपा की सूची में पूर्व विधायक  मो. सरबत करीम अंसारी का नाम भी शामिल है। उनको मंगलौर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी 50 प्रत्याशियों की सूची में 9 मुस्लिमों और 15 दलितों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं देहरादून जिले की 10 सीटों में सहसपुर को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसी तरह  उधमसिंह नगर जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर और नैनीताल जनपद की 6 में से 5 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव का कहना है कि पार्टी की दूसरी सूची भी दो-तीन दिन के अंदर जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

बसपा - फोटो : logo
विधानसभा क्षेत्र ----- प्रत्याशी 
यमुनोत्री ------------ राज बहादुर सिंह
बद्रीनाथ ------------ मुकेश लाल कोषवाल
थराली (एससी) ------------ मोहन लाल कत्याल
रुद्रप्रयाग ------------ सुजीत सिंह टम्टा 
घनसाली (एससी) ------------ पिंगल दास 
देवप्रयाग ------------ गौरीशंकर शर्मा 
प्रताप नगर ------------ कनक पाल
धनौल्टी ------------ दिनेश कोहली 
चकराता (एसटी) ------------ दौलत कुंवर
विकास नगर ------------ गिरीश कुमार           
धर्मपुर ------------ मो.हाजी सलीम 
रायपुर ------------ हरि सिंह खोरवाल
राजपुर रोड (एससी) ------------ जगराम सिंह
दैहरादून कैंट ------------ देवेंद्र सैनी
मसूरी ------------ अशोक पंवार
डोईवाला ------------ हाजी अब्दुल हमीद
ऋषिकेश ------------ लल्लन राजभर
हरिद्वार ------------ अंजू मित्तल
भेल रानीपुर ------------ प्रशांत राय
ज्वालापुर (एससी) ------------ मुल्की राज 
भगवानपुर (एससी) ------------ रामकुमार राणा
झबरेड़ा (एससी) ------------ भागमल 
पिरान कलियर ------------ हाजी राव साजिद 
रुड़की ------------ डॉ. राम सुभगन सैनी
खानपुर ------------ मो.मुफ्ती रियासत
मंगलौर ------------ मो. सरबत करीम 
लक्सर ------------ सुभाष चौधरी 
हरिद्वार देहात ------------  मो. मुकर्रम अंसारी
कपकोट ------------ ओमप्रकाश टम्टा 
बागेश्वर (एससी) ------------ बसंत कुमार
द्वारहाट ------------ गिरीश चौधरी
सल्ट ------------ भोलेशंकर आर्या
रानीखेत ------------ कृपाल सिंह आर्या
सोमेश्वर (एससी) ------------ हिमांशु कोहली 
अल्मोड़ा ------------ डॉ. संजय कुमार टम्टा
जागेश्वर ------------ तारादत्त पांडेय 
लोहाघाट ------------ देवी लाल शर्मा (राजू)
चंपावत ------------ दिनेश चंद्र
लालकुंआ ------------ राजीव मोहन 
भीमताल ------------ तारादत्त पांडेय 
हल्द्वानी ------------ मो. शकील अहमद 
कालाढूंगी ------------ वरूण प्रताप सिंह 
रामनगर ------------ राजीव अग्रवाल
जसपुर ------------ मो. उमर सिद्दीकी 
काशीपुर ------------ मो.असरफ सिद्दीकी 
रुद्रपुर ------------ जसवंत चौहान
किच्छा ------------ राजेश प्रताप सिंह 
सितारगंज ------------ नवतेज पाल 
नानकमत्ता (एसटी) ------------ शीशराम राणा
खटीमा ------------ रमेश राणा  

पार्टी की ओर से 50 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी शनिवार को जारी कर दी गई है। अन्य प्रत्याशियों के नाम का एलान भी तीन दिन के अंदर कर दिया जाएगा। बसपा ने चुनाव के मौके पर पाला बदलने वालों को टिकट से नहीं नवाजा है। 
- भृगुराशन राव, प्रदेश अध्यक्ष बसपा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें