फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL ने ग्राहकों को दिया तोहफा, जल्द मिलेगा 4जी नेटवर्क

Wed, 16 Sep 2015 08:12 AM IST
राजीव शुक्ला / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने उपभोक्ताओं को मार्च से 4जी सेवा का तोहफा देने जा रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीएसएनएल थ्री जी नेटवर्क को और बेहतर करने जा रहा है। इसके अलावा, भविष्य में 2जी नेटवर्क को रिमोट एरिया में शिफ्ट किया जाएगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड के कुमाऊं में दो कार्यालय हैं। हल्द्वानी स्थिति कार्यालय में महाप्रबंधक के अधीन ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले का कुछ क्षेत्र आता है।

जबकि अल्मोड़ा में बैठने वाले महाप्रबंधक के अधीन पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत का कुछ क्षेत्र आता है। अल्मोड़ा और नैनीताल रीजन में लगभग ढाई-ढाई लाख बीएसएनएल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियों से टक्कर लेने की पूरी तैयारी

प्रतिस्पर्धा के दौर में बीएसएनएल ने भी निजी कंपनियों से टक्कर लेने की पूरी तैयारी कर ली है।

मार्च में कुमाऊं के पांच लाख उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की 4जी सेवा मिलने लगेगी। 4जी नेटवर्क शुरू होने के बाद 2जी को कुमाऊं के रिमोट एरिया में शिफ्ट किया जाएगा।

मार्च में बीएसएनएल अपने पांच लाख उपभोक्ताओं को 4जी की सुविधा देगा। अन्य निजी कंपनियों से बीएसएनएल की 3जी का नेटवर्क बहुत अच्छा है। कुछ दिनों में 3जी का नेटवर्क और अधिक बेहतर हो जाएगा।
- महेंद्र श्रीवास्तव, महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें