फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां स्वर्गवासी कर्मचारी से लोगों के फोन 'ठीक' करा रहा बीएसएनएल, पढ़िए क्या है माजरा...

Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीएसएनएल किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहता है। लेकिन इस बार ऐसा मामला है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। बीएसएनएल खराब फोन को दुरुस्त करने के लिए ऐसे कर्मचारी को मोबाइल फोन नंबर दे रहा है, जिसकी मौत ढाई साल पूर्व हो चुकी है।

विज्ञापन


निगम की इस हरकत से उपभोक्ता के साथ-साथ स्वर्गवासी हो चुके कर्मचारी का फौजी बेटा भी परेशान है। बीएसएनएल भले ही समय के साथ अपडेट रहने का दावा करता हो, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

बीएसएनएल ने अन्य फोन सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की तरह ऑटोमेटिक कंप्लेंट सेवा शुरू की है, लेकिन यह सेवा सुविधा के बजाय परेशानी बन गई। शिकायत रजिस्टर्ड करने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर निगम की ओर से संदेश भेजा जा रहा है कि लाइन ठीक करने की जिम्मेदारी हर्षमणि पोखरियाल को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संबंधित व्यक्ति का मोबाइल फोन नंबर भी दिया जाता है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जब उपभोक्ता संबंधित नंबर पर कॉल करते हैं, तो पता चलता कि उक्त कर्मचारी का काफी पहले निधन हो चुका है।

मृतक कर्मचारी के बेटे अभिषेक पोखरियाल ने बताया कि उनके पिता का फरवरी 2017 में निधन हो चुका है। लेकिन अभी भी उनके इस नंबर पर कॉल आती हैं कि हमारा फोन कब ठीक होगा।

उन्होंने बताया कि वह सेना में तैनात है, बार-बार इस तरह फोन आने से उन्हें दिक्कत होती है। महाप्रबंधक विजयपाल का कहना है कि इस संबंध में आज तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शीघ्र ही कर्मचारी के नंबर को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें