फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने रिलायंस जियो के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, ये लगाए आरोप

Sat, 22 Dec 2018 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
jio
विज्ञापन

बीएसएनएल रिलायंस जियो के खिलाफ थाने तक पहुंच गई है। उत्तराखंड के चंपावत में अधिकारियों ने सड़क के किनारे नालियां खोदने के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी लाइन ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के अवर दूरसंचार अधिकारी विजय बहादुर ने कंपनी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि लोहाघाट दूरभाष केंद्र से करीब चार किमी दूर पुलहिंडोला मार्ग पर रिलायंस जीयो कंपनी की ओर से सड़क किनारे नाली खोदी जा रही है।

विज्ञापन

इससे बीएसएनएल की ओएफसी लाइन ध्वस्त हो चुकी है। उनका कहना है कि पुलहिंडोला सड़क पर बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से चौमेल, पुलहिंडोला, दिगालीचौड़, मंच, तामली और धौन क्षेत्र की संचार सेवा बाधित हो गई है।
 
इस मार्ग पर पूर्व में भी रिलायंस जियो कंपनी के श्रमिकों ने दो बार बीएसएनएल की ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि जियो के प्रतिनिधियों से मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें