बीएसएनएल ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में अपने उपभोक्ताओं के लिए धन लक्ष्मी योजना शुरू की है। बीएसएनएल गढ़वाल महाप्रबंधक विजय पाल ने बताया कि योजना के तहत सात नवंबर तक बिल भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को एक से तीन फीसदी तक छूट दी जाएगी।
जिसमें मौजूदा बिल पर एक फीसदी, इंटरप्राइजेस बिजनेस सेगमेंट के बिलों पर दो फीसदी व सभी सेवाओं और सेगमेंट के पांच माह के बिलों के भुगतान पर तीन फीसदी छूट दी जा रही है।
उक्त सभी बिलों के भुगतान में यह छूट जीएसटी को छोड़ कर दी जाएगी। बताया कि बिल भुगतान के लिए बीएसएनएल के कैश कलेक्शन सेंटर और ग्राहक सेवा केंद्र रविवार को भी खुले रहेंगे।