फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंटरनेट वाउचर की तरह लीजिए टीवी वाउचर भी

Sat, 21 Dec 2013 04:27 PM IST
योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की मोबाइल सेवा पर इंटरनेट के साथ टीवी का मजा लिया जा सकता है।
विज्ञापन


डाटा स्पेशन टेरिफ वाउचर
थ्रीजी सेवा का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल ने मोबाइल/टेबलेट में टीवी देखने के लिए तीन डाटा स्पेशन टेरिफ वाउचर (एसटीवी) जारी किए हैं।

बीएसएनएल ने हैलो टीवी नाम से सेवा भी शुरु की है, जिसमें पोर्टल पर जाकर टीवी देखा जा सकता है। बीएसएनएल की ओर से सबसे कम कीमत का डाटा एसटीवी 81 रुपए का है।

इसमें उपभोक्ता को 500 एमबी फ्री इंटरनेट डाटा मिलेगा और उपलब्ध सारे चैनल देख सकते हैं। यह एसटीवी 15 दिन तक काम करेगा।

30 दिन की वैलिडिटी के दो डाटा एसटीवी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। 165 रुपए के एसटीवी में उपभोक्ताओं को एक जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा और उनके देखने के लिए 50 चैनल उपलब्ध रहेंगे। इससे बड़ा एसटीवी 291 रुपए का है।
विज्ञापन


दो जीबी फ्री इंटरनेट डाटा
इसमें दो जीबी फ्री इंटरनेट डाटा मिलेगा और उपभोक्ता 30 चैनल देख सकते हैं। बीएसएनएल हरिद्वार जिला के महाप्रबंधक ईसम सिंह ने बताया कि स्मार्टफोन, थ्री जी और टेबलेट में इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के कारण ही बीएसएनएल ने यह एसटीवी लांच किए हैं।
विज्ञापन


मोबाइल और टेबलेट में टीवी देखने वालों के लिए यह एसटीवी काफी अच्छे रहेंगे।

हैलो टीवी नाम से भी सेवा
बीएसएनएल ने टीवी चैनल्स देखने के लिए हैलो टीवी नाम से भी सेवा शुरु की है। उपभोक्ता अपने मोबाइल, पीसी, लैपटॉप अथवा टेबलेट से बीएसएनएलहैलोटीवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर टीवी चैनल्स देख सकते हैं।

इस पोर्टल पर बीएसएनएल की ओर से 120 से अधिक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनल, वीडियो और फिल्में उपलब्ध कराई जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें