शनिवार को भी जब बच्ची पड़ोस के घर पर गई थी तथा काफी देर बाद घर लौटी थी, तो पिता ने नाराज होकर लोहे के चिमटे को गर्म कर उसके पैरों के तलवे बुरी तरह जला डाले। इसके बाद उसे एक चारपाई से बांध दिया।
जब बच्ची चीखी तो परिवार वालों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने सन्नो के पैरों को जला देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम चौकीदार को दी।
चौकीदार ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इसी बीच परिवार के कुछ सदस्य बच्ची को लेकर गायब हो गए। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया की घायल बच्ची के परिवार वालों की तलाश की जा रही है इसकी बाबत आगे की कार्रवाई की जाएगी।