फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चर्च से किया ब्राउन आउल का रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। विकासनगर स्थित एक चर्च में उल्लू दिखाई देने से कौतुहल की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम ने उल्लू को रेस्क्यू किया। टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है। सुबह के समय विकासनगर स्थित सीएनआई चर्च में एक उल्लू दिखाई दिया। उल्लू को देखकर काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उधर मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना चौहड़पुर रेंज को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा मौके पर पंहुुचे। यहां उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया पक्षी ब्राउन आउल है। जो जंगल से भटककर आ गया होगा। उन्होंने बताया कि पक्षी बिल्कुल ठीक स्थिति में था इसलिए उसे संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें