फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क में मौजूद है दुर्लभ भूरा भालू

Tue, 03 Jun 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ वन्य जंतुओं का कुनबा नजर आने लगा है।
विज्ञापन


हिम तेंदुओं के बाद 28 मई को यहां भूरा भालू दिखाई देने से वन विभाग के अफसर उत्साहित तो हैं, लेकिन गंगोत्री धाम के नजदीक तक इन दुर्लभ जंतुओं की पहुंच हैरान करने वाली है।

28 मई को गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर विभागीय कार्य से चहलकदमी करते समय वन रक्षक देवराज सिंह राणा को हम्क्या नाला के सामने की ओर भूरा भालू दिखाई दिया। उन्होंने भालू की फोटो खींची और वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

वन विभाग के कैमरों में ट्रैप

गंगोत्री नेशनल पार्क में पहली बार भूरा भालू की मौजूदगी का प्रमाण मिला है। इससे पहले दिसंबर 2013 के बाद से अब तक यहां चार हिम तेंदुए भी वन विभाग के कैमरों में ट्रैप हो चुके हैं।

हिम तेंदुए और भूरा भालू दोनों ही गंगोत्री से महज दो-ढाई किमी आगे दिखाई दिए हैं। इतने नीचे तक इन दुर्लभ जीवों की मौजूदगी हैरान करने वाली है।

पार्क के रेंजर प्रताप पंवार का मानना है कि भरड़ मृगों के शिकार के लिए ही ये जीव इतने नीचे तक उतरे होंगे। आजकल पार्क क्षेत्र में भरड़ मृगों की तादात बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

चार हिम तेंदुए भी ट्रैप

पर्यावरण के जानकार इसे गंगोत्री से आगे मानव आवाजाही नियंत्रित करने से जोड़कर भी देख रहे हैं।

पार्क क्षेत्र में भूरा भालू की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। पूर्व में चार हिम तेंदुए भी यहां ट्रैप किए जा चुके हैं।

पहली बार पार्क में इन दुर्लभ वन्य जीवों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर अब इनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
जीएन यादव, उपनिदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें